प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों और शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रायसी क्षेत्र से एक व्यक्ति को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नारकोटिक्स कंट्रोल के लिए तैयार विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029 को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद में अवैध नशीले पदार्थों और शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों को सक्रिय कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने रायसी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अजय कुमार पुत्र चांद कुमार निवासी महाराजपुर कला थाना लक्सर को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में रायसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह चौहान और कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे।
