प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 के अंतर्गत आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक फिटनेस मांसपेशियों की बनावट और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नवीन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मिस्टर श्रीनगर का खिताब अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता के परिणाम में द्वितीय स्थान को लेकर प्रेस नोट में विजय पंवार और प्रियांशु पंवार दोनों के नाम अलग-अलग दिए गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
