प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खानपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।दिनांक 18 जनवरी 2026 को थाना खानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई,जिसके आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कलसिया–डुम्मनपुरी तिराहा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित निवासी ग्राम कलसिया,थाना खानपुर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामद अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के निर्माण,तस्करी और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम,कांस्टेबल त्रेपन सिंह,कांस्टेबल अशोक कुमार।
Spread the love
प्रदीप कुमार खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खानपुर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।दिनांक 18 जनवरी 2026 को थाना खानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई,जिसके आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कलसिया–डुम्मनपुरी तिराहा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित निवासी ग्राम कलसिया,थाना खानपुर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामद अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के निर्माण,तस्करी और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम,कांस्टेबल त्रेपन सिंह,कांस्टेबल अशोक कुमार।