Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीमें नियमित रूप से गठित कर संभावित स्थानों पर निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 18 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को 6.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवीण निवासी बुक्कनपुर,थाना पथरी,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध स्मैक के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थ और अन्य सामग्री के आधार पर कोतवाली लक्सर में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नशा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क और स्रोतों की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है। जनपद पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।बरामदगी,6.25 ग्राम अवैध स्मैक मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू
एक मोटरसाइकिल संख्या UK08 AE 3586,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक हरीश गैरोला,हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर,हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश,कांस्टेबल आशीष पाण्डे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp