Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जिले में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए गए निर्देशों के तहत कोतवाली लक्सर स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दिनांक 18 जनवरी 2026 को लक्सर क्षेत्र में चेकिंग करते हुए पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान रजनीश निवासी अकोड़ा कला,कोतवाली लक्सर,जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामद अवैध शराब के आधार पर कोतवाली लक्सर में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है ताकि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके। पुलिस टीम,हेड कांस्टेबल मनोज मिनान,कांस्टेबल अनुप पोखरियाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp