Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपद को नशा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.19 ग्राम स्मैक बरामद की है,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.15 लाख बताई जा रही है। दिनांक 18 जनवरी 2026 को कोटद्वार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने सचिन रावत और आयुष रतूड़ी को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से अलग-अलग मात्रा में स्मैक बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे स्वयं नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति तथा अवैध लाभ के लिए बरेली से स्मैक लाकर कोटद्वार क्षेत्र में बेचने की योजना बना रहे थे। बरामद नशीले पदार्थ के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और स्रोतों की जानकारी जुटाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी,सचिन रावत निवासी नयागांव बलभद्रपुर कोटद्वार बरामदगी 3.83 ग्राम स्मैक,आयुष रतूड़ी निवासी नेगी चौक पदमपुर कोटद्वार बरामदगी 3.36 ग्राम स्मैक,पुलिस टीम,उपनिरीक्षक शोयब अली,आरक्षी 425 चन्द्रपाल,आरक्षी 276 कुलदीप,आरक्षी गम्भीर एएनटीएफ,आरक्षी हरीश सीआईयू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp