प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में कुंभ मेला अधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीर्थनगरी हरिद्वार में लगातार पांचवें दिन भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं आश्रमों सामाजिक संगठनों और निजी संस्थानों ने गंगा घाटों सार्वजनिक स्थलों ग्रामीण क्षेत्रों तथा औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की। अभियान का उद्देश्य मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं और आमजन को स्वच्छ सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। रविवार को चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में रामराज ग्रामोद्योग आस्था सेवा संस्थान भुवनेश्वरी संस्थान वसुदेव कुटुंबकम बीइंग भागीरथी सप्तऋषि कुटीर उत्तराखंड ब्रह्मांड महासभा बहुउद्देशीय लोक सेवा संस्थान विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी कृपाल शिक्षण संस्थान श्री प्रेम प्रकाश आश्रम बाबा बंसी वाले आश्रम श्री अखंड अखाड़ा परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला स्काउट एंड गाइड गंगा सेवा ट्रस्ट ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा श्री गुरु नानक देव जी घाट संख्या आठ श्री गंगा सभा हरिद्वार पंचायती अखाड़ा निर्मल रोटरी क्लब हरिद्वार और सेवा भारती सहित विभिन्न संस्थाओं ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त प्रेम नगर आश्रम और अन्य संबंधित संस्थानों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। श्री अखंड अखाड़ा परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला की ओर से शीतला माता घाट पर गंगा सेवा ट्रस्ट की ओर से भीमगोड़ा में और सेवा भारती की ओर से गोविंद घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। श्री प्रेम प्रकाश आश्रम द्वारा अमरपुर सर्वानंद और सतनाम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जबकि प्रेम नगर आश्रम की ओर से आश्रम घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवियों ने घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इसी क्रम में उषा ब्रेको लिमिटेड और मां चंडी देवी उड़न खटोला के कर्मचारियों ने चंडी देवी ऑटो स्टैंड के कर्मचारियों तथा दुकानदारों के साथ मिलकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उड़न खटोला के आसपास और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई की गई। अभियान में कुल 205 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया गया जिसमें 70 किलोग्राम सूखा कूड़ा और 135 किलोग्राम गीला कूड़ा शामिल है। सफाई अभियान के साथ तीर्थयात्रियों और दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने तथा श्रमदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वहीं सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड द्वारा सिडकुल के सेक्टर आठ में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। रविवार को चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में 24 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अभियान के माध्यम से आमजन श्रद्धालुओं दुकानदारों और विभिन्न संस्थाओं से अपील की गई कि वे गंगा घाटों सार्वजनिक स्थलों और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें। मां गंगा की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी है।
