प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर जनपद में व्यापक एवं चाक-चौबंद वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस लाइन रोशनाबाद में वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान डीजी अभिसूचना अभिनव कुमार,एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन तथा आईजी लॉ एंड ऑर्डर सुनील कुमार मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे,जहां उच्चाधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उच्चाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित फोर्स को संबोधित करते हुए वीवीआईपी कार्यक्रम को जीरो टॉलरेंस के साथ सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। डीजी अभिसूचना ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है,जिसमें समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर दुरुस्त की जाएं। किसी भी स्तर पर प्राप्त होने वाली सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि वर्दी में तैनात प्रत्येक कर्मी से उच्च स्तर के व्यवहार,अनुशासन और सतर्कता की अपेक्षा की जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने जानकारी दी कि जनपद हरिद्वार में तीन स्थानों पर वीवीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर अपने ड्यूटी क्षेत्र में पहुंचकर नियुक्त फोर्स की जांच करें और ड्यूटी से संबंधित किसी भी शंका का मौके पर ही समाधान कराएं।उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने कहा कि सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका निर्वहन पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए और शेष सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय तक पूर्ण कर ली जाएं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने पूर्व के वीवीआईपी मूवमेंट के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी प्वाइंट्स पर यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना पास और चेकिंग के कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम स्थल या प्रवास स्थल में प्रवेश न कर सके। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए और वीवीआईपी प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ड्यूटी में तैनात किसी भी कर्मी द्वारा किसी प्रकार का नशा न किया जाए और फोर्स के लिए भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। एसपी क्राइम द्वारा ट्रैफिक कर्मियों को समय पर ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने,सतर्क रहने और फ्लीट मूवमेंट के दौरान आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान फोर्स को यह भी निर्देशित किया गया कि ड्यूटी प्वाइंट पर केवल खड़े न रहें,बल्कि आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखें। पहचान पत्र साथ रखें,अनावश्यक बातचीत एवं मोबाइल का प्रयोग न करें,कार्यक्रम समाप्त होने के आदेश तक ड्यूटी प्वाइंट न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को दें। वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस,ट्रैफिक,अभिसूचना इकाई,अग्निशमन बल,पीएसी,एटीएस,जल पुलिस, बीडीएस,एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही जनपद में प्रभावी यातायात प्लान लागू किया गया है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है,ताकि माननीय गृहमंत्री का कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
Spread the love