Spread the love

भाजपा श्रीनगर मंडल के डांग बूथ में चला स्वच्छता अभियान पार्षद सती ने किया कार्यक्रम का संचालन

श्रीनगर (गढ़वाल)। भाजपा श्रीनगर मंडल के अंतर्गत “गांव चलो,बस्ती चलो” अभियान के तहत डांग क्षेत्र के बूथ नंबर 117 में संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता पार्षद पंकज सती द्वारा किया गया।कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र सिंह नेगी और बूथ नंबर 117 के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया

तथा बगलामुखी मंदिर परिसर की सफाई की गई।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।इस कार्यक्रम में दान सिंह कंडारी,विजेंद्र नेगी,राजेंद्र सिंह रावत,मधुसूदन सेमवाल,विक्रम सिंह रावत,गिरीश चंद,लक्ष्मण सिंह कंडवाल,महेंद्र सिंह गैरोला,गोविंद सिंह बिष्ट,गंभीर सिंह रावत सुमन नेगी,प्रीति सती,मीना नेगी,शकुंतला कंडारी,गुड्डी कंडारी,चंद्रकला रावत,शांति रावत,मीनाक्षी बहुगुणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp