Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड पोखड़ा की न्याय पंचायत गवाणी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,जबकि शेष शिकायतें शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजी गयी हैं। शिविर की अध्यक्षता डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने की।उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य शासन-प्रशासन को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना है,ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सके। उन्होंने कहा कि शेष शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। नोडल अधिकारी शिविर एवं सहायक निबंधक सौरभ कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से 66 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। वहीं 417 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग कर विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग,कृषि,उद्यान,आयुर्वेदिक एवं यूनानी,पशुपालन,बाल विकास विभाग सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए,जहां अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही आवेदन व समस्याओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं,ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप सिंह,खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp