Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत की पीठ सिविल न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 115 मामलों का निस्तारण किया गया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 10 जून 2025 को विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ की अध्यक्षता कु.अलका सिविल जज(जू.डि.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) द्वारा की गई जिसमें सदस्य विद्वान अधिवक्ता बलवीर सिंह रौतेला रहे।

बाह्य न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 115 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें एम.वी.एक्ट-104,एनआई एक्ट-7,डी.वी.एक्ट के 4 मामले शामिल थे। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बार कांउसिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,बार एसोएिशन श्रीनगर के संरक्षक अनूपश्री पांथरी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,प्रदीप मैठाणी,कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,देवी प्रसाद खरे,महेन्द्रपाल सिंह रावत,सुरेन्द्र सिंह रौथाण,भूपेन्द्र पुंडीर,सुनीता भंडारी,कविता मेवाड़,विकास कठैत,सोनिका जैन,गौरव उपाध्याय,नितेश भारती,चन्द्रभानु तिवाड़ी,रतन सिंह बिष्ट,पीएलवी सदस्य प्रकाश नेगी,न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह(रीडर),ज्योतिष घिल्डियाल,आनंद प्रसाद भारती,हिरदेश कुमारी(आशुलिपिक) आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp