प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशामुक्त अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध क्रय-विक्रय और नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 25 जनवरी 2026 को स्वीत गांव के सामने गहड़ रोड,श्रीकोट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर तलाशी ली गई,जिसमें उसके कब्जे से 7.65 ग्राम स्मैक बरामद की गई।बरामदगी के बाद आरोपी दीपक बिष्ट को मौके पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक बिष्ट उम्र 27 वर्ष,निवासी ग्राम मढ़ी चौरास,थाना कीर्तिनगर,जनपद टिहरी गढ़वाल है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये बताई गई है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश असवाल,हेड कांस्टेबल हरीश लिंगवाल,हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन राणा,हेड कांस्टेबल मनोज बमसुवाल,कांस्टेबल शोएब अली,कांस्टेबल मुकेश आर्य और कांस्टेबल हरीश कुमार शामिल रहे।
Spread the love