प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान में पौड़ी पुलिस द्वारा भव्य,सुव्यवस्थित और अनुशासनबद्ध परेड का आयोजन किया गया।राष्ट्रभक्ति,उत्साह और गौरव से परिपूर्ण इस समारोह ने पूरे मैदान को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति भदौरिया का स्वागत किया गया।इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और गणतंत्र दिवस परेड की विधिवत सलामी ली गई। परेड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जवानों के अनुशासन,समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। परेड में कुल सात सुसज्जित प्लाटून शामिल रहे। आर्म्ड पुलिस,नागरिक पुलिस,पीएसी,महिला पुलिस, जिला होमगार्ड्स,पीआरडी और एनसीसी बालक प्लाटून के जवानों ने सधे हुए कदमताल और अनुशासन के साथ मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर के बैंड की मधुर धुनों पर जवानों का समन्वित प्रदर्शन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा,जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। परेड में इंटरसेप्टर वाहन,पिंक यूनिट,गौरा शक्ति यूनिट,डायल-112,संचार वाहन, अग्निशमन बैक-पैक दस्ता और बैंड दस्ते ने भी सहभागिता की।इसके साथ ही विभिन्न विभागों और निगमों द्वारा निकाली गई रंग-बिरंगी और संदेशात्मक झांकियों ने जनकल्याण,विकास और सामाजिक जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत स्कूली बच्चों और संस्कृति विभाग की टीम द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन निरीक्षक अभिसूचना सूर्य प्रकाश और निधि द्वारा किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और अपने कर्तव्यों का निष्ठा व ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के 12 कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। झांकियों की प्रतियोगिता में बाल विकास विभाग को प्रथम,ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय और वन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ,जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी,जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला,नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी,ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी,पुलिस उपाधीक्षक सदर तुषार बोरा,मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह खाती सहित अनेक अधिकारी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Spread the love