Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया,जिसमें उपस्थित चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ,स्वास्थ्य कर्मियों,छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने अनुशासन और गौरव के साथ भाग लिया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ.सयाना ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के मूल्यों,कर्तव्यों और अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सा सेवा को राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से ईमानदारी,संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। सम्मान पाकर सभी कर्मियों में उत्साह और गर्व का भाव देखने को मिला। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई,जिसमें देशभक्ति गीतों और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। अंत में सभी ने देश की एकता,अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp