Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बेलमेड हॉस्पिटल,टर्नर रोड,क्लेमेंट टाउन देहरादून के सहयोग से लगाया गया,जिसमें ईसीजी,ब्लड प्रेशर,रैंडम शुगर और आंखों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में तैनात जवानों,उनके परिवारजनों तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों ने लिया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर को लेकर पुलिस कर्मियों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा गया।आयोजन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों और आमजन के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp