प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद,हरिद्वार स्थित परेड ग्राउंड में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगे की आन-बान-शान और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन,सांस्कृतिक एवं सिंचाई मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। परेड कमांडर सीओ अभिनव चौधरी द्वारा सलामी दी गई,जिसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का उत्साहवर्धन किया। परेड में नागरिक पुलिस,सशस्त्र पुलिस,पीएसी,यातायात पुलिस,होमगार्ड्स,पीआरडी सहित पुलिस की विभिन्न इकाइयों के जवानों ने शानदार कदमताल और राइफल ड्रिल का प्रदर्शन किया। बैंड की मधुर धुनों के साथ जवानों की अनुशासित मार्च पास्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बेहतरीन मार्च पास्ट से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने परेड को एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।सीपीयू,चेतक,इंटरसेप्टर,एफएसएल,डॉग स्क्वायड,संचार शाखा,क्यूआरटी,फायर सर्विस,जल पुलिस,वज्र वाहन सहित महिला सशक्तिकरण,अक्षय ऊर्जा,उद्यान,कृषि,पर्यटन,स्वास्थ्य,पशुपालन,आपदा प्रबंधन, समाज कल्याण और खेल विभाग की झांकियों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ,जिसमें पीएमएस हरिद्वार सहित अन्य स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन और देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों के साथ-साथ मुख्य अतिथि और पुलिस अधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी हरिद्वार सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी,कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love