Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज 26 जनवरी 2026 को जनपद चमोली में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष,उल्लास,देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन गोपेश्वर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा निर्धारित समय पर राष्ट्रगान और सलामी के साथ ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संकल्प के रूप में पढ़ते हुए उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की एकता,अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न पदकों,सम्मान चिह्नों और मेडल से सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित जनपद के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में,मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट द्वारा फायर स्टेशन गोपेश्वर में तथा संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस मैदान गोपेश्वर में गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भव्य पुलिस परेड और विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी पूरी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp