प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।शीतकाल अवधि के दौरान केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने गणतंत्र दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। दुर्गम मौसम और बर्फीली परिस्थितियों के बीच जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर जवानों ने देश की एकता,अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। सीमित संसाधनों और कठिन हालात के बावजूद आयोजित कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि देश की सुरक्षा और सेवा के लिए जवान हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं।
Spread the love