प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।कार्यक्रम के दौरान समान नागरिक संहिता को लेकर आमजन की सोच और राय जानने के लिए सुझाव पेटिका रखी गई,जिसमें नागरिकों ने अपने विचार साझा किए।जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड द्वारा देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता केवल एक कानून नहीं,बल्कि समाज में समानता,सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इससे महिलाओं को बेहतर कानूनी संरक्षण मिलेगा और पारिवारिक मामलों में स्पष्टता आने से अनावश्यक विवादों में कमी आएगी। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि समान नागरिक संहिता समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगी और एक अनुशासित व संतुलित सामाजिक व्यवस्था के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने आमजन से कानून की सही जानकारी लेकर उसका पालन करने की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने कहा कि इस प्रकार के संवाद और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ही आमजन तक कानून की सही जानकारी पहुंचाई जा सकती है। इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज भट्ट द्वारा समान नागरिक संहिता के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया गया। कार्यक्रम में यह जानकारी भी दी गई कि जनपद चमोली में बीते एक वर्ष में 45,947 विवाह पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था,जिसके सापेक्ष अब तक 24,257 विवाह पंजीकरण पूरे किए जा चुके हैं। यह दर्शाता है कि लोग कानून के प्रति जागरूक हो रहे हैं और इस पर विश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम के समापन पर समान नागरिक संहिता के प्रचार-प्रसार और पंजीकरण में योगदान देने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों,स्कूली बच्चों और नुक्कड़ नाटक टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नन्दप्रयाग पृथ्वी रौतेला,ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ अनूप सिंह,दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी,नगर पालिका अध्यक्ष ज्योतिर्मठ देवेश्वरी शाह,नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हिमा नेगी,जिला पंचायत सदस्य सेंजी वार्ड संतोषी,वन प्रभागीय अधिकारी सर्वेश कुमार दुबे,परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी,उप जिलाधिकारी चमोली आर के पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी,अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
Spread the love