प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।खेल महाकुंभ 2025–26 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पाण्डे ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी।रस्साकसी अंडर 19 वर्ग में राज्यसभा क्षेत्र हरिद्वार (रुड़की) ने प्रथम,लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार ने द्वितीय तथा लोकसभा क्षेत्र टिहरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग रस्साकसी में राज्यसभा क्षेत्र हरिद्वार (रुड़की) प्रथम,ऊधमसिंहनगर द्वितीय और लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 19 बालक वर्ग रस्साकसी में लोकसभा क्षेत्र ऊधमसिंहनगर ने प्रथम,लोकसभा क्षेत्र पौड़ी ने द्वितीय तथा देहरादून ने तृतीय स्थान हासिल किया। मलखंब अंडर 14 गांव प्रतियोगिता में उधमसिंहनगर–नैनीताल प्रथम,लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार द्वितीय और उत्तरकाशी तृतीय स्थान पर रहा। अंडर 14 बालक मलखंब प्रतियोगिता में लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार ने प्रथम,उधमसिंहनगर–नैनीताल ने द्वितीय तथा लोकसभा क्षेत्र टिहरी गढ़वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोली (कंचा) अंडर 14 गांव प्रतियोगिता में लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार प्रथम,देहरादून द्वितीय और टिहरी गढ़वाल तृतीय स्थान पर रहा।वहीं गोली (कंचा) अंडर 14 बालक वर्ग में संसदीय क्षेत्र उधमसिंहनगर–नैनीताल ने प्रथम,देहरादून ने द्वितीय और पिथौरागढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में युवा कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादराबाद सोनू कुमार,रुड़की अनिल कुमार,भगवानपुर विक्रान्त चौधरी,खानपुर आशीष,प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग जितेन्द्र पुण्डीर,खेल विभाग के खेल समन्वयक,शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक,अवैतनिक व्यायाम एवं खेल प्रशिक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।प्रतियोगिता का संचालन नोडल मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट द्वारा किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने बताया कि 29 जनवरी 2026 को जनपद स्तरीय पावरलिफ्टिंग और कराटे प्रतियोगिता का ट्रायल योग स्थलीय खेल परिसर रोशनाबाद में आयोजित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे मूल निवास प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र,विद्यालय की अंकतालिका तथा दो फोटो के साथ ट्रायल में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
Spread the love