प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चमोली टैक्सी यूनियन परिसर में यातायात पुलिस चमोली द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टैक्सी चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात त्रिवेंद्र सिंह राणा ने टैक्सी चालकों,यूनियन पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण तेज गति,यातायात नियमों की अनदेखी,नशे की स्थिति में वाहन चलाना तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करना है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और जिम्मेदारी अपनाकर इन दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने सुरक्षित ड्राइविंग,निर्धारित गति सीमा का पालन,ओवरटेकिंग के नियम,पैदल यात्रियों के अधिकार,वाहन के नियमित रख-रखाव और यात्रा के दौरान संयम बनाए रखने पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें,ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और अनमोल जीवन की रक्षा हो सके। इस अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से सुरक्षित,अनुशासित और जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया गया।
Spread the love