प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।दिनांक 27 जनवरी 2026 को कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी।इस दौरान आजाद नगर चौक की ओर केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अल्तमस पुत्र इरफान,निवासी ग्राम शेखपुरी,कोतवाली गंगनहर,जनपद हरिद्वार बताया,जिसकी उम्र 19 वर्ष है। पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई। बरामद स्मैक को कब्जे में लेते हुए मामले को दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती के साथ जारी रहेगा।पुलिस टीम अ.उ.नि.बृजकिशोर कोतवाली गंगनहर,हे.का.271 इसरार कोतवाली गंगनहर,का.1136 पवन कोतवाली गंगनहर,का.1187 नितिन कोतवाली गंगनहर।
Spread the love
प्रदीप कुमार गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।दिनांक 27 जनवरी 2026 को कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी।इस दौरान आजाद नगर चौक की ओर केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अल्तमस पुत्र इरफान,निवासी ग्राम शेखपुरी,कोतवाली गंगनहर,जनपद हरिद्वार बताया,जिसकी उम्र 19 वर्ष है। पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई। बरामद स्मैक को कब्जे में लेते हुए मामले को दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती के साथ जारी रहेगा।पुलिस टीम अ.उ.नि.बृजकिशोर कोतवाली गंगनहर,हे.का.271 इसरार कोतवाली गंगनहर,का.1136 पवन कोतवाली गंगनहर,का.1187 नितिन कोतवाली गंगनहर।