प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल आज पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा कोतवाली गैरसैण का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली में उपस्थित गार्द द्वारा मान-प्रणाम प्रस्तुत किया गया,जिसे स्वीकार करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने कोतवाली परिसर का भ्रमण किया।निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क,मालखाना,भोजनालय,थाना कार्यालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान माल मुकदमाती वाहनों एवं माल के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों से शस्त्रों की हैंडलिंग कराई गई और उनकी कार्यकुशलता का परीक्षण किया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस उपाधीक्षक द्वारा कोतवाली गैरसैण क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं,कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद चौकी मैहलचोरी,कोतवाली गैरसैण के नवनिर्मित भवन तथा आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए विधानसभा भवन भराडीसैण का भी निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट द्वारा कोतवाली चमोली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर,बैरक एवं कोतवाली के आवासीय भवनों का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का गहन अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए,ताकि थाने की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में उपलब्ध सरकारी संपत्ति एवं शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। शस्त्रागार,मालखाना,बैरक,मैस,हवालात,कंप्यूटर कक्ष,सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की सुरक्षा एवं रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन से संबंधित सामग्री और उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में कर्मचारियों को व्यवहारिक जानकारी रखने के निर्देश दिए गए। अंत में पुलिस उपाधीक्षक द्वारा विवेचकों को लंबित विवेचनाओं एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Spread the love