Spread the love

सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर में मातृदिवस पर 108 माताओं का पूजन भेंट में दी गईं सुंदरकांड और गीता की पुस्तकें

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज सरस्वती विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 जून 2025 को श्रीनगर गढ़वाल में मातृदिवस के अवसर पर भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपनी माताओं का पूजन तिलक,आरती एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।बच्चों ने माताओं को शुभकामना पत्रों के साथ श्री सुंदरकांड और श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तकें भेंटस्वरूप प्रदान कीं। मातृदिवस के इस भव्य आयोजन में सम्मिलित 108 माताओं को ये पवित्र ग्रंथ भेंट में दिए गए,जिससे कार्यक्रम में आध्यात्मिकता और संस्कृति का विशेष संचार हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमा अग्रवाल (आर्यन ज्वैलर्स श्रीनगर गढ़वाल) एवं शकुंतला अग्रवाल ने सहभागिता की।उन्होंने माँ की महनीय भूमिका को पुराणों में वर्णित अनेक उपाख्यानों के माध्यम से विद्यार्थियों और माताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मातृदिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में संस्कार,श्रद्धा और संस्कृति के प्रति सम्मानभाव जागृत होता है।इस अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर श्रीनगर के प्रधानाचार्य गोविंद के साथ-साथ आशा फरासी,कुसुम रूडोला,रचना नेगी,मोनिका पांडेय,भक्तिराम नैथानी,प्रदीप खंकरियाल,राजेंद्र पुरोहित,सुरेश पोखरियाल,ताजबर सिंह बिष्ट,बृजमोहन चमोली सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp