Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहरूपियों के भेष में लोगों को ठगने वाले 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं चैकिंग के दौरान सड़क के आसपास बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र मंत्र,जादू टोना और धोखाधड़ी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भ्रमित करने वाले 10 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इनके कारण क्षेत्र में भीड़भाड़ बढ़ने के साथ कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को धारा बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग अलग क्षेत्रों से आकर स्वयं को साधु बाबा बताकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। नाम पता आरोपी कृष्ण कुमार पुत्र सीताराम निवासी ग्राम रामपुर मनिहारान सहारनपुर,गुलशेर पुत्र नूर नबी निवासी बकरा मार्केट ज्वालापुर दिलाराम पुत्र धनीराम निवासी ग्राम होशियाबाद थाना अफजलगढ़ बिजनौर,सोनू लाल पुत्र बच्ची लाल निवासी सराय फाटक ज्वालापुर हरिद्वार,चरण सिंह पुत्र चंद्रपाल निवासी चिडिया घुरैनी जिला चंदौसी उत्तर प्रदेश,दुष्यंत पुत्र दिनेश कुमार निवासी धामपुर बिजनौर,नरेंद्र पुत्र फद्दू सिंह निवासी नूरपुर बिजनौर,कमल पुत्र सुशील सिंह निवासी ग्राम पावटी थाना चरथावल मुजफ्फरनगर,जैकी कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी कुशालपुर जिला बिजनौर,राजीव कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी स्योहारा जिला बिजनौर,हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के बहरूपियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस टीम कांस्टेबल रोहित,कांस्टेबल जितेंद्र,कांस्टेबल प्रदीप,कांस्टेबल अनिल कंडारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp