Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत धार्मिक आस्था की आड़ में तंत्र मंत्र,जादू टोना और धोखाधड़ी कर स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को आकर्षित करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चेकिंग करते हुए बिना पहचान पत्र के रह रहे तथा धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह कर रहे कुल 48 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कोतवाली नगर क्षेत्र में कार्रवाई कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा कुल 28 ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ये सभी आरोपी हरकी पैड़ी,सुभाष घाट,चंडी घाट एवं रोडीबेलवाला क्षेत्र में बाबा का भेष धारण कर लोगों को भ्रमित कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में कार्रवाई,कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा कुल 11 ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ये आरोपी विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक पहचान का सहारा लेकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सभी को पकड़ा गया। थाना बहादराबाद क्षेत्र में कार्रवाई,थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा कुल 9 ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ये आरोपी मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों के आसपास तंत्र मंत्र व जादू टोना दिखाकर लोगों को आकर्षित कर रहे थे। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था के नाम पर जनता को ठगने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें,ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp