प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को विकासखंड कोट की न्याय पंचायत तेड़ी के अंतर्गत डांडा नागराजा प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर की अध्यक्षता डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने 63 शिकायतें दर्ज कीं,जिनमें से 33 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 157 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया जबकि 21 ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाए गए। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने कहा कि जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विभाग जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही विभागीय स्टॉलों के जरिये लोगों को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है,बल्कि पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ भी पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,ताकि आमजन को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। नोडल अधिकारी / मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा ने बताया कि शिविर में कृषि,उद्यान,आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग,समाज कल्याण,जिला सहकारिता,पंचायतीराज,खाद्य पूर्ति,राजस्व विभाग सहित 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जिनमें विभिन्न योजनाओं से 157 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट,कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं,परियोजना निदेशक (लघु पशु) डॉ.डी.एस.बिष्ट,एसडीओ वन आयशा बिष्ट,खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी,उप शिक्षा अधिकारी भारती गैरोला,एई लघु सिंचाई अनिल कुमार सहित अन्य जन प्रतिनिधि,संबंधित अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Spread the love