प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद में सड़क सुरक्षा माह और पुलिस आपके द्वार घर-घर पुलिस अभियान के तहत पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं,महिलाओं और बच्चों को यातायात नियमों,सड़क सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां देना रहा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज गंगा भोगपुर लक्ष्मणझूला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को समझाया गया कि सड़क सुरक्षा सीधे जीवन रक्षा से जुड़ी हुई है और नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान विद्यार्थियों को गुड समेरिटन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की सहायता कर वे एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं और ऐसी सहायता करने वालों को योजना के तहत प्रोत्साहित भी किया जाता है।इसके साथ ही बच्चों को साइबर अपराध,नशे के दुष्प्रभाव,बाल अपराध और उनसे बचाव के उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसी क्रम में कोतवाली पौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस आपके द्वार घर-घर पुलिस अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं और बच्चों से संपर्क स्थापित किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा,बाल सुरक्षा,साइबर अपराध से बचाव,नशा मुक्ति, यातायात नियमों और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान पोक्सो अधिनियम,घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम,महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 112 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पुलिस द्वारा चलाया गया यह जागरूकता अभियान आमजन में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने और समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Spread the love