Spread the love

प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और नशा तस्करी की रोकथाम के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना थलीसैंण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 31 जनवरी 2026 को थाना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई,जिसमें 55 क्वार्टर सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की शामिल हैं।मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी ग्राम भैंसोड़ा थाना थलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल,उम्र 51 वर्ष के रूप में हुई है।आरोपी के विरुद्ध थाना थलीसैंण में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम उप निरीक्षक संदीप चौहान,कांस्टेबल 303 मनोज कुमार,कांस्टेबल 62 गौरव कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp