Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। 27 जनवरी 2026 को कादीपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी,हाल निवासी रामधाम कॉलोनी रावली महदूद सिडकुल द्वारा थाना सिडकुल में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिडकुल में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप 31 जनवरी 2026 को आरोपी नवीन पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम सराय मिश्रन थाना खीरो जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश,हाल पता रामधाम कॉलोनी थाना सिडकुल जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दौरान मुकदमे से संबंधित पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक संजय चौहान,कांस्टेबल जयकृत सिंह,महिला कांस्टेबल शान्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp