प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कनखल पुलिस ने देशी शराब की तस्करी करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध,शराब,स्मैक, चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना कनखल पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बैरागी कैंप क्षेत्र में चेकिंग के दौरान थाना कनखल के पास से एक महिला आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 30 पाउच पैट्रा किन्नू मार्का अवैध देशी शराब बरामद की गई।गिरफ्तार महिला आरोपी निवासी चंडीघाट थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार है। आरोपी के खिलाफ थाना कनखल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार,कांस्टेबल संजू सैनी,महिला कांस्टेबल।
Spread the love