प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए चोरी की योजना बना रहे आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चार आरोपियों को आलानकब के साथ गिरफ्तार कर बड़ी चोरी की घटना होने से पहले ही नाकाम कर दिया। 30–31 जनवरी 2026 की रात्रि को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने इब्राहिमपुर जाने वाले मार्ग के पास स्थित एक खंडहर से चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहित कुमार पुत्र मैनपाल,शुभम पुत्र यशपाल,अंकुर पुत्र गिरधारी लाल और रोहित पुत्र पहल सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी टोली बनाकर बड़ी चोरी की योजना बना रहे थे। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पकड़े गए आरोपियों में से मोहित कुमार और रोहित का पूर्व में भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है,जिसके चलते वे पहले जेल जा चुके हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरामदगी एक छोटी टार्च,एक पेचकस,लोहे काटने वाला आरी का ब्लैड,एक लोहे का प्लास,गिरफ्तार आरोपियों का विवरण मोहित कुमार पुत्र मैनपाल निवासी कृष्णा नगर,शुभम पुत्र यशपाल निवासी सुनहरा,अंकुर पुत्र गिरधारी लाल निवासी सुनहरा और रोहित पुत्र पहल सिंह निवासी सुनहरा,सभी थाना गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार के निवासी हैं। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक बृजकिशोर,कांस्टेबल लाल सिंह,कांस्टेबल पवन,कांस्टेबल अजय दत्त,होमगार्ड देवव्रत।
Spread the love
प्रदीप कुमार गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए चोरी की योजना बना रहे आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चार आरोपियों को आलानकब के साथ गिरफ्तार कर बड़ी चोरी की घटना होने से पहले ही नाकाम कर दिया। 30–31 जनवरी 2026 की रात्रि को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने इब्राहिमपुर जाने वाले मार्ग के पास स्थित एक खंडहर से चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहित कुमार पुत्र मैनपाल,शुभम पुत्र यशपाल,अंकुर पुत्र गिरधारी लाल और रोहित पुत्र पहल सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी टोली बनाकर बड़ी चोरी की योजना बना रहे थे। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पकड़े गए आरोपियों में से मोहित कुमार और रोहित का पूर्व में भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है,जिसके चलते वे पहले जेल जा चुके हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरामदगी एक छोटी टार्च,एक पेचकस,लोहे काटने वाला आरी का ब्लैड,एक लोहे का प्लास,गिरफ्तार आरोपियों का विवरण मोहित कुमार पुत्र मैनपाल निवासी कृष्णा नगर,शुभम पुत्र यशपाल निवासी सुनहरा,अंकुर पुत्र गिरधारी लाल निवासी सुनहरा और रोहित पुत्र पहल सिंह निवासी सुनहरा,सभी थाना गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार के निवासी हैं। पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक बृजकिशोर,कांस्टेबल लाल सिंह,कांस्टेबल पवन,कांस्टेबल अजय दत्त,होमगार्ड देवव्रत।