प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में अभियान चलाया जा रहा है। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैनात किया गया। इसी अभियान के तहत 30 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान जयपाल उर्फ बुढ्ढा पुत्र मेहरचंद निवासी ग्राम थीथकी कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस टीम कांस्टेबल विनोद,कांस्टेबल दिनेश।
Spread the love
प्रदीप कुमार मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में अभियान चलाया जा रहा है। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैनात किया गया। इसी अभियान के तहत 30 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान जयपाल उर्फ बुढ्ढा पुत्र मेहरचंद निवासी ग्राम थीथकी कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली मंगलौर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस टीम कांस्टेबल विनोद,कांस्टेबल दिनेश।