Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 240 ट्रामाडोल कैप्सूल और एक काली रंग की स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई है।अवैध मादक पदार्थों जैसे अवैध शराब,स्मैक,चरस,गांजा और नशीली दवाइयों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थानाध्यक्ष सिडकुल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और उन्हें सघन चेकिंग व कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान 31 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आईएमसी चौक सिडकुल क्षेत्र से एक युवक को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिजीत पुत्र मनिमोहन रॉय निवासी पीर वाली गली,राजीव नगर,आर्य नगर ज्वालापुर,थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 240 ट्रामाडोल कैप्सूल तथा एक काली रंग की स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम उप निरीक्षक शैलेन्द्र ममगाई,कांस्टेबल हरी सिंह,कांस्टेबल रिपेन्द्र कैंतुरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp