प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब,स्मैक, चरस और गांजा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में 30 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेश कुमार पुत्र उमराव सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। आरोपी मूल रूप से ग्राम चकोनी कुरया रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर का निवासी है तथा वर्तमान में संगम विहार कॉलोनी जमालपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम कांस्टेबल महावीर सिंह,कांस्टेबल रविन्द्र चौहान।
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब,स्मैक, चरस और गांजा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में 30 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेश कुमार पुत्र उमराव सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। आरोपी मूल रूप से ग्राम चकोनी कुरया रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर का निवासी है तथा वर्तमान में संगम विहार कॉलोनी जमालपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम कांस्टेबल महावीर सिंह,कांस्टेबल रविन्द्र चौहान।