Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आमजन की सेवा में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले होमगार्ड और पीआरडी जवानों का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम अक्सर जनपद मुख्यालय तक ही सीमित रह जाता है,लेकिन हरिद्वार पुलिस ने इस परंपरा से हटकर थाना सिडकुल में सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड जवान महिपाल सिंह को यादगार विदाई दी। 36 वर्षों तक निष्ठा,लगन और मेहनत के साथ अपनी सेवाएं देने वाले होमगार्ड महिपाल सिंह के सम्मान में थाना सिडकुल परिसर में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना स्टाफ द्वारा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई और सेवानिवृत्त जवान के साथ उनके परिजनों को भी आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला,जहां पूरे थाना स्टाफ ने महिपाल सिंह के साथ बिताए गए सेवा काल के पलों को याद किया। हर चुनौती और जिम्मेदारी में सहयोगी रहे महिपाल सिंह की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।हरिद्वार पुलिस द्वारा दी गई यह सम्मानजनक विदाई न केवल एक जवान के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी,बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp