प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले 11 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी 2026 को शिवालिक नगर गैस प्लांट सहित अन्य क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई।पुलिस जांच में पाया गया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति बिना वैध पहचान पत्र के रह रहे थे और स्वयं को साधु-संत के रूप में प्रस्तुत कर लोगों को भ्रमित कर रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ 172 बीएनएसएस के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है: शिवम नाथ निवासी ग्राम शोसीपुरा थाना पथरी,वंश नाथ निवासी घोसीपुरा थाना पथरी,गुलमति निवासी गेहसुपुरा थाना पथरी,जैनद्दीन निवासी ग्राम कलकासिया जिला बारपेटा असम हाल निवासी शिवालिक नगर,नूर मोहम्मद निवासी अहबाब नगर कोतवाली ज्वालापुर,भाषण अली निवासी थाना नेरुसर असम हाल निवासी शिवालिक नगर,भावेश निवासी महाशियापुर थाना केशिरी पश्चिम मेदनीपुर कोलकाता,हनीप निवासी थाना कलकासिया असम हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल,शेर अली निवासी थाना कलकासिया असम हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल,बोनी इसराईल निवासी थाना मेरुरसर असम हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल तथा अब्बू कलाम निवासी थाना कलकासिया असम। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि आमजन को ठगी और भ्रम से बचाया जा सके।
Spread the love
प्रदीप कुमार रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले 11 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 30 जनवरी 2026 को शिवालिक नगर गैस प्लांट सहित अन्य क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई।पुलिस जांच में पाया गया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति बिना वैध पहचान पत्र के रह रहे थे और स्वयं को साधु-संत के रूप में प्रस्तुत कर लोगों को भ्रमित कर रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ 172 बीएनएसएस के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है: शिवम नाथ निवासी ग्राम शोसीपुरा थाना पथरी,वंश नाथ निवासी घोसीपुरा थाना पथरी,गुलमति निवासी गेहसुपुरा थाना पथरी,जैनद्दीन निवासी ग्राम कलकासिया जिला बारपेटा असम हाल निवासी शिवालिक नगर,नूर मोहम्मद निवासी अहबाब नगर कोतवाली ज्वालापुर,भाषण अली निवासी थाना नेरुसर असम हाल निवासी शिवालिक नगर,भावेश निवासी महाशियापुर थाना केशिरी पश्चिम मेदनीपुर कोलकाता,हनीप निवासी थाना कलकासिया असम हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल,शेर अली निवासी थाना कलकासिया असम हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल,बोनी इसराईल निवासी थाना मेरुरसर असम हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल तथा अब्बू कलाम निवासी थाना कलकासिया असम। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,ताकि आमजन को ठगी और भ्रम से बचाया जा सके।