Spread the love

प्रदीप कुमार देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में एक फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट 2025–26 को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को राजपुर विधायक खजान दास एवं दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। इस अवसर पर दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत और सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान का प्रावधान किया गया है तथा सभी राज्यों की भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को शामिल किया गया है। जल जीवन मिशन के माध्यम से राज्य को और अधिक गति मिलने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने बताया कि बजट में स्वास्थ्य,कनेक्टिविटी,पर्यटन,बायोगैस,महिला उत्थान सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है,जिससे देश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बजट के प्रमुख बिंदुओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं,ताकि आम जनमानस को बजट के उद्देश्य और लाभों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। राजपुर विधायक खजान दास ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और यह बजट उसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट में युवा,महिला सशक्तिकरण,आधारभूत संरचना,स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर विशेष जोर दिया गया है,जो देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम में हरीश नारंग,आशीष नागरथ,सुनील शर्मा,विजेंद्र थपलियाल,प्रदीप कुमार,मोतीराम,पंकज शर्मा,अवधेश तिवारी,साक्षी शंकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp