श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली निशुल्क कोचिंग के संचालन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी विश्वविद्यालय के कुलपति के दिशा-निर्देशन में गठित की गई है,जिसे कुलसचिव द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। कमेटी में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एम एम सेमवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है,जबकि व्यापार प्रबंधन विभाग के महेंद्र बाबू को उप-नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वानिकी विज्ञान विभाग के मुनीस कुमार, फार्मास्टिकल विभाग के राम कुमार साहू,व्यापार प्रबंधन विभाग के सुरेंद्र कुमार मीणा,हिमालय एक्वेटिक बायोडायवर्सिटी विभाग के जसपाल सिंह चौहान, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विनीत कुमार मौर्य,दर्शनशास्त्र विभाग की कविता भट्ट,जंतु विज्ञान विभाग के आनंद कुमार, संस्कृत विभाग के बालकृष्ण बधानी तथा शिक्षा विभाग के सिद्धार्थ लोहानी को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। कुलसचिव द्वारा कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि समाज कल्याण विभाग की निशुल्क कोचिंग से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कार्यों का निष्पक्ष और प्रभावी रूप से संपादन सुनिश्चित किया जाए,ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिल सके।
Spread the love