Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों ने सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल,भूधंसाव,जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा,स्वरोजगार और मुआवजा से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। तहसील दिवस में कर्णप्रयाग निवासी इंद्रादेवी ने व्यवसाय के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता की मांग रखी।वहीं सूरज प्रकाश ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। आईआईटी वार्ड की प्रेमलता देवी ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण अपने आवासीय मकान को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए दीवार निर्माण की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील दिवस के दौरान कुल 62 शिकायतें दर्ज की गईं,जिनमें से 32 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और जो प्रकरण शासन स्तर से संबंधित हैं,उन्हें शासन को प्रेषित किया जाए ताकि उनका समाधान हो सके। तहसील दिवस में प्रमुख क्षेत्र पंचायत कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी,उपजिलाधिकारी अबरार अहमद सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp