Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शारदीय कांवड़ मेला 2026 और महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन द्वारा विस्तृत यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान लागू किया गया है। यह डायवर्जन प्लान दिनांक 5 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से 15 फरवरी 2026 को रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। मेले की अवधि में हरिद्वार से नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।सिडकुल,देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले भारी वाहन जो बिजनौर,मुरादाबाद या नैनीताल की ओर जाना चाहते हैं,उन्हें हरिद्वार,रुड़की और मुजफ्फरनगर मार्ग से भेजा जाएगा। वापसी भी इसी मार्ग से कराई जाएगी। आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री,पेट्रोलियम,गैस और मेडिकल आपूर्ति का आवागमन हरिद्वार से नजीबाबाद,मुरादाबाद और नैनीताल की ओर रात्रि 11 बजे से प्रातः 4 बजे तक ही अनुमन्य रहेगा। देहरादून,ऋषिकेश और हरिद्वार से बिजनौर, मुरादाबाद और नैनीताल जाने वाली रोडवेज बसों को लाडपुर से नहर पटरी होते हुए भेजा जाएगा। बिजनौर और नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आने वाली बसें बिजनौर,गंगा बैराज,मोन्टी तिराहा मीरापुर और मुजफ्फरनगर मार्ग से हरिद्वार पहुंचेंगी।कोटद्वार से हरिद्वार आने वाली निजी बसों का मार्ग यथावत रहेगा। रुड़की,लक्सर और बालावाली मार्ग पर भारी और मध्यम वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों पर भी रोक लगाई जा सकती है। नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले छोटे निजी वाहनों को चिड़ियापुर,श्यामपुर,4.2 डायवर्जन प्वाइंट होते हुए चंडी चौकी और चंडी चौक की ओर भेजा जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग दीनदयाल,पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में कराई जाएगी। कांवड़ वाहनों को गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में रोका जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद से आने वाले सभी वाहनों को इन्हीं पार्किंग स्थलों में पार्क कराया जाएगा। दिल्ली,मेरठ और मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नारसन,मंगलौर,कोर कॉलेज,ख्याति ढाबा और शंकराचार्य चौक होते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों अलकनंदा, दीनदयाल,पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में भेजा जाएगा। अधिक दबाव की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग लंढौरा,लक्सर, सुल्तानपुर,फेरूपुर और बैरागी कैंप पार्किंग निर्धारित की गई है। पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहन सहारनपुर, मण्डावर,भगवानपुर,सालियर,बिजौली चौक और एनएच 344 होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। इनके लिए भी वही पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को नेपालीफार्म,रायवाला,दूधाधारी तिराहा और सर्वानंद घाट मार्ग से भेजा जाएगा,जहां पंतद्वीप,चमगादड़ टापू और लालजीवाला मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। चीला मार्ग को केवल ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए वन वे रखा जाएगा। हरकी पौड़ी क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस तिराहा से हरकी पौड़ी और भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन लागू रहेगा। शिवमूर्ति चौक,तुलसी चौक,देवपुरा चौक और अन्य प्रमुख मार्गों पर वन वे व्यवस्था लागू की जाएगी। यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में चंडी चौक,शिवमूर्ति चौक, तुलसी चौक और बिल्केश्वर तिराहे से ऑटो,विक्रम और ई रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर ऑटो,विक्रम और ई रिक्शा के लिए अलग से डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा,जिसके तहत देहरादून, ऋषिकेश,ज्वालापुर,जगजीतपुर,कनखल,बीएचईएल और हिल बाईपास की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित बैरियर और तिराहों से वापस भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित यातायात नियमों और डायवर्जन प्लान का पालन करें,जिससे मेला अवधि के दौरान शांति,सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp