Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार नगर क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। आमजन को सुरक्षित,शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों,मुख्य बाजारों,भीड़भाड़ वाले इलाकों,सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस टीमों द्वारा नियमित गश्त के साथ-साथ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहनों,संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि को समय रहते रोका जा सके और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों और निगरानी तंत्र का भी प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। नगर के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है,जिससे कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनसहयोग को बढ़ावा देते हुए पुलिस द्वारा लोगों से संवाद स्थापित किया जा रहा है,ताकि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। पौड़ी पुलिस की यह सतर्कता नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp