प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विकासखंड कोट की न्याय पंचायत दैल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज खंदूखाल में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीओ सिविल एवं सोयम राखी जुयाल ने की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने 21 शिकायतें दर्ज कीं,जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 155 लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया जबकि 19 ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाए गए। एसडीओ सिविल सोयम ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से विभाग जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। विभागीय स्टॉलों के जरिये लोगों को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है,बल्कि पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त हुई शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुभाष भट्ट ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य,समाज कल्याण,जिला सहकारिता,पंचायतीराज, कृषि,उद्यान,खाद्य पूर्ति,राजस्व विभाग सहित 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जिनमें विभिन्न योजनाओं से 155 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गणेश कोहली,कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं,प्रधान संगठन अध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी,खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी,खंड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श,उप शिक्षा अधिकारी भारती गैरोला,एई लघु सिंचाई अनिल कुमार,एएई सिंचाई प्रशांत चौहान,समन्वयक धर्मवीर सिंह नेगी,मंडल अध्यक्ष रमेश रावत सहित अन्य जन प्रतिनिधि,संबंधित अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Spread the love