प्रदीप कुमारज्योतिर्मठ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ की न्याय पंचायत तपोवन में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश द्वारा की गई। शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, समाजकल्याण राजस्व,कृषि,शिक्षा,पेयजल,विद्युत,पशुपालन, आयुर्वेद,होम्योपैथिक,रीप एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर के दौरान कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़,राज्यमंत्री आर.पी.सती,उपजिलाधिकारी ज्योर्तिमठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार ज्योतिर्मठ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ की न्याय पंचायत तपोवन में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश द्वारा की गई। शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, समाजकल्याण राजस्व,कृषि,शिक्षा,पेयजल,विद्युत,पशुपालन, आयुर्वेद,होम्योपैथिक,रीप एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर के दौरान कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़,राज्यमंत्री आर.पी.सती,उपजिलाधिकारी ज्योर्तिमठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।