Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। भारत के द्वितीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आगामी 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय,श्रीनगर के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनके प्रस्तावित आगमन को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई,जिसमें कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं और दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम के समन्वयक प्रो.महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट,कुलसचिव अनीस उज जमान,वित्त अधिकारी प्रो.एन.एस.पंवार,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसांई,चीफ प्रोक्टर प्रो.दीपक कुमार, उपकुलसचिव वित्त डॉ.संजय ध्यानी,अधिशासी अभियंता प्रो.बृजेश गांगिल,जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा, सहायक कुलसचिव प्रशासन सूर्य प्रकाश बादल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ विभिन्न समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया,ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp