प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सुरक्षा से जुड़े मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। कोटद्वार निवासी एक युवती द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई गई थी। युवती ने बताया कि एक युवक कई दिनों से लगातार अनावश्यक कॉल और संदेश भेज रहा था। इसके साथ ही रास्ते में आते-जाते समय गाली-गलौच कर आपत्तिजनक हरकतें की जा रही थीं,जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित पतारसी और सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी उस्मान,निवासी रसीदिया मस्जिद क्षेत्र कोटद्वार को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुसांई, उपनिरीक्षक विनोद चपराना,आरक्षी कुलदीप।
Spread the love