Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नाबालिक बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में बहादराबाद पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। बहादराबाद निवासी व्यक्ति द्वारा थाना बहादराबाद में शिकायत दी गई थी,जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिक पुत्री को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बहादराबाद में तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नाबालिक की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीआईयू हरिद्वार के सहयोग से लगातार सुरागरसी,पतारसी और तकनीकी निगरानी के माध्यम से आरोपी की तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र के नीमराना कस्बे से आरोपी संजय को हिरासत में लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान अपहृता को उसके कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया,जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधान जोड़े गए हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिकों से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का नाम पता संजय पुत्र रूपनारायण निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश,पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमित नौटियाल,चौकी प्रभारी कस्बा,महिला उपनिरीक्षक ज्योति नेगी,आरक्षी बलवंत सिंह,आरक्षी नितुल यादव,कांस्टेबल वसीम, सीआईयू हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp