श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रुद्रप्रयाग जनपद के छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू/सिंद्रवाणी) क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाकर ले जाने की गंभीर घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन,वन विभाग,पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। डीडीआरएफ,पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी सहायक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अभियान की कमान संभाली। वन विभाग की ओर से एसडीओ के नेतृत्व में तीन टीमों सहित कुल 20 कर्मी जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन करते रहे। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम के साथ डीडीआरएफ के 9 जवान विशेष उपकरणों के साथ सर्च अभियान में जुटे रहे। जिला सूचना अधिकारी एवं सूचना विभाग की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्वयं पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी करते रहे और ग्राम प्रधान,स्थानीय नागरिकों तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से अद्यतन जानकारी लेते रहे। साथ ही,स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए गए। लगातार चल रहे सघन सर्च अभियान के परिणामस्वरूप रात लगभग 11 बजे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। इस दौरान कुल सात अलग-अलग टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया, जिनमें वन विभाग,डीडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस और जिला प्रशासन के कुल 40 से अधिक कर्मी शामिल रहे। एसडीएम रुद्रप्रयाग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों से विचार - विमर्श कर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे तथा वन विभाग की गश्ती टीमें लगातार निगरानी रखेंगी। घटना में मृत बच्चे की पहचान दक्ष, पुत्र हेमंत बिष्ट के रूप में हुई है,जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई गई है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे विशेष सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
Spread the love
श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रुद्रप्रयाग जनपद के छिनका ककोड़ाखाल (नगरासू/सिंद्रवाणी) क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बच्चे को उठाकर ले जाने की गंभीर घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन,वन विभाग,पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। डीडीआरएफ,पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी सहायक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अभियान की कमान संभाली। वन विभाग की ओर से एसडीओ के नेतृत्व में तीन टीमों सहित कुल 20 कर्मी जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन करते रहे। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीम के साथ डीडीआरएफ के 9 जवान विशेष उपकरणों के साथ सर्च अभियान में जुटे रहे। जिला सूचना अधिकारी एवं सूचना विभाग की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्वयं पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी करते रहे और ग्राम प्रधान,स्थानीय नागरिकों तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से अद्यतन जानकारी लेते रहे। साथ ही,स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए गए। लगातार चल रहे सघन सर्च अभियान के परिणामस्वरूप रात लगभग 11 बजे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। इस दौरान कुल सात अलग-अलग टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया, जिनमें वन विभाग,डीडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस और जिला प्रशासन के कुल 40 से अधिक कर्मी शामिल रहे। एसडीएम रुद्रप्रयाग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। गुलदार के संभावित खतरे को देखते हुए ग्रामीणों से विचार – विमर्श कर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे तथा वन विभाग की गश्ती टीमें लगातार निगरानी रखेंगी। घटना में मृत बच्चे की पहचान दक्ष, पुत्र हेमंत बिष्ट के रूप में हुई है,जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई गई है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नागरिकों से अपील की गई है कि वे विशेष सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।