Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। औली में विंटर कार्निवाल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैम्पियनशिप की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयोजन के भव्य और सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अधिकारियों को आवास,पेयजल,विद्युत,सड़क सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की समय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने उप जिलाधिकारी जोशीमठ को आयोजन स्थल और हैलीपेड का स्थलीय निरीक्षण करने और स्थानीय होटल व्यवसायियों से बैठक कर आवासीय व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को आयोजन के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आयोजन में यातायात के सुचारू संचालन के लिए योजना बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयोजन के दौरान औली में अस्थाई चिकित्सालय बनाने और जोशीमठ चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ.अभिषेक त्रिपाठी,पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़,आईटीबीपी के डीसी नानक चन्द ठाकुर,एसी विजेंद्र,सीएमओ डाॅ.अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य अधकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp