Spread the love

श्री श्याम पोर्टल-प्रदीप कुमार

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत CISF बीएचईएल रानीपुर परिसर से कॉपर वायर चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रुपये मूल्य के 14 रोल कॉपर वायर बरामद किए गए हैं। 5 फरवरी 2026 को CISF बीएचईएल रानीपुर के निरीक्षक दयाल सिंह द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि CISF कैंपस टॉवर नंबर चार के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को कॉपर वायर चोरी करते हुए पकड़ा गया है। CISF एवं बीएचईएल कर्मियों द्वारा चोरी किए गए 14 रोल कॉपर वायर को थाना रानीपुर लाया गया। सूचना के आधार पर रानीपुर पुलिस ने आरोपी अभिषेक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से कुल 14 रोल कॉपर वायर बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। वरिष्ठ अभियंता मानव संसाधन सामान्य प्रशासन मनीष कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपी का विवरण अभिषेक पुत्र विपिन निवासी ग्राम फरीदपुर मान,थाना कोतवाली बिजनौर,उत्तर प्रदेश,हाल निवासी सलेमपुर महदूद कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,बरामदगी 14 रोल कॉपर वायर अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp